राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील
उचेहरा - कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुईं जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत पाठक ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष रामकलेश सिंह मौजूद रहे । बैठक में सतना में होने वाले 10 मार्च को राष्ट्रीय कार्यक्रम में ब्लाक से अधिक से अधिक संख्या में किसानों को उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील के साथ साथ स्थानीय समस्याओं को भी सुना और समस्याओ के निदान का पूरा भरोषा दिलाया । बैठक में मुख्य रुप से विद्युत विभाग की मनमानी रोकने शासन प्रशासन से अपील की गई वही उचेहरा की उप मंडी को फुल मंडी का दर्जा दिलाने का मुद्दा उठा उसके साथ ही कोनियां ग्राम की रहौनी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने ,गेंहू के रजिस्ट्रेशन सेंटर की संख्या बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर गम्भीरता पूर्वक विचार विमर्श हुआ ,बैठक में किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि कई बार कोनियां के आम रास्ते मे हुये अतिक्रमण को एस डी एम के पास उठाने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई ,ब्लॉक इकाई के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में किसान व महिलाये उक्त बैठक में उपस्थित रही ।
किसान यूनियन का रास्ट्रीय आयोजन
किसान यूनियन की मासिक बैठक

Continue With Google
Comments (0)