टीकमगढ़ के नजदीक पपौरा दयोदय पशु सेवा केंद्र गौशाला में अपर कलेक्टर श्री  शिव प्रसाद मंडराह के मुख्य आतिथ्य एवं पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉक्टर आर के जैन की अध्यक्षता में गौ पूजन उपरांत पौधारोपण कर किया गया । 
दयोदय पशु सेवा केंद्र गौशाला समिति के अध्यक्ष संजय धमासिया ने स्वागत भाषण देते हुए गौशाला में संचालित गतिविधियों की जानकारी भी प्रदान की । 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्री शिव प्रसाद मंडराह ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, उपजाऊ भूमि, वनस्पतियाँ और जीव-जंतु मिलकर हमारे पर्यावरण का निर्माण करते हैं। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई, प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण गंभीर संकट का सामना कर रहा है।
आज जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा, जल संकट और प्राकृतिक आपदाएँ हमें चेतावनी दे रही हैं कि यदि हमने समय रहते प्रकृति की रक्षा नहीं की, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा।
हम सभी का कर्तव्य है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ, जल का संरक्षण करें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, जैविक खेती को बढ़ावा दें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। छोटी-छोटी आदतों में परिवर्तन करके हम पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर आरके जैन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में, जब पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में है, तब पर्यावरण संरक्षण अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि प्रकृति ओर मानवता की रक्षा के लिए सबसे बड़ी जरूरत बन गया है ।

प्रकृति सेवा को ही प्रभु सेवा मानते हुए एवं उसका अनुसरण करने वाले प्रकृति सेवा संस्थान समिति के अध्यक्ष समाजसेवी महेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 31 दिसंबर 2026 तक प्रकृति सेवा संस्थान समिति द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को समर्पित एक व्यापक जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ किया जा रहा हैं। जिसके तहत पर्यावरण रक्षार्थ हम सब मिलकर वृक्षारोपण करेंगे व अन्य लोगों को ही प्रेरित करेंगे । जल ही जीवन है अतः हम सब मिलकर प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण संवर्धन हेतु संकल्पित होकर कार्य करेंगे व नए जल स्रोतों के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन भी करेंगे । ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और उनके रखरखाव हेतु पहल । भारतीय संस्कृति व अर्थव्यवस्था का आधार गौ माता है। अतः गौ संरक्षण संवर्धन के क्षेत्र में हम सब मिलकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें । 
जैविक खेती सहित योग के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस को भी प्रेरित करेंगे । छात्रों व युवाओं में नशा एवं दुव्यसन की बढ़ती लत को दूर करने हेतु जन जागरण किया जायेगा। इस हेतु समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा । 
मंच का संचालन सौरव जैन ने किया  स्वागत भाषण गौशाला समिति के अध्यक्ष संजय धमासिया ने दिया एवं अंत में आभार व्यक्त संतोष चतुर्वेदी ने किया।
 इस अवसर पर संजय धमासिया, रामगोपाल शर्मा, राजेंद्र पोद्दार, सुरेश दोदेरिया,अभिषेक सिंघई, राजेंद्र सिंह परमार, संतोष चतुर्वेदी, आशीष जैन, पुष्पेंद्र तिवारी,सौरव जैन, मनीराम कठेल, अवधेश तिवारी,आशीष द्विवेदी,राकेश तिवारी, अरुण गुप्ता, रजनीश सिंह, राकेश सोनी, के एल टेलर, लोचन सिंह, रमाकांत राणा, हीरालाल यादव, दीपक बोहरे, कृष्ण गोपाल विदुआ , नितिन बबेले सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।