मध्य प्रदेश स्पेशल
*NEET पेपर लीक, जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में NSUI उमरिया ने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद
July 22, 2026 03:33 PM
1 min read
39 views
1/2
उमरिया भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन देशभर में लगातार सामने आ रहे NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज तथा छात्रों के समर्थन में आयोजित आंदोलन के दौरान हमारे नेता, नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया।कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के निर्देशानुसार, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी के नेतृत्व में रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया के सामने आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google