भक्ति और उत्साह के संगम के साथ पलेरा में निकली भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा
नगर वासियों का उमड़ा जनसैलाब
पलेरा। नगर में आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के हरतला मंदिर से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। डीजे की धुन, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय कर दिया शोभायात्रा में भगवान के मनमोहक स्वरूपों की झाँकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सजे-धजे घोड़ा-बग्घी और भगवान हनुमान के जयकारों से पूरा आकाश गुंजायमान हो उठा।नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा हरतला मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी जो मुख्य बाजार से होते हुए यात्रा छोटा बस स्टैंड पहुँची।इसके बाद बजरंग मोहल्ला गंगेले मोहल्ला व इमाम चौक और कॉलेज मार्ग से होते हुए बड़ा स्टैंड पहुँची शोभायात्रा का भव्य समापन नगर के हरतला मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजन किया गया।इस धार्मिक आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।जिसमें सुनील खटीक रानू तिवारी (नगर परिषद उपाध्यक्ष) पवन संज्ञा (मंडल अध्यक्ष) महेश पटेरिया राजेश नायक उमेश तिवारी आकाश राय मुकेश यादव गुलाब आदिवासी रामकिशोर रैकवार अवध नापित सुमित बाल्मीक मनीष तिवारी दिलीप सिंह सिसोदिया नितेंद्र मिश्रा राम जी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया जहाँ भक्तों ने उत्साह के साथ धर्म लाभ दिया

Continue With Google
Comments (0)