बड़वानी। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते अंतराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते पेट्रोलियम पदार्थांे की किल्लत की अफवाह के चलते मंगलवार शाम से जिलेभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर हडक़ंप नजर आया। इसके चलते बुधवार को शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया था। वहीं गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्धता होने से बाइक सवारों की पेट्रोल भरवाने के लिए भीड़भाड़ में कमी होकर स्थिति सामान्य होने लगी हैं। कलेक्टर जयति सिंह ने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक हैं। अफवाह के चलते भीड़भाड़ की स्थिति बनी थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हैं।

Continue With Google
Comments (0)