बड़वानी :-जिले के राजपुर में पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया। जुआरियों द्वारा क्षेत्र की एक नहर के किनारे ताश पत्तों पर रुपयों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। दरअसल एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने जिलेभर में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दमदमी में नहर के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान चार व्यक्तियों संजय पिता अरविंद परसाई निवासी जवाहर चौक राजपुर, मनीष पिता गिरधारी कुशवाह निवासी इमलीपुरा राजपुर, विकास पिता हरिराम धनगर निवासी इमलीपुरा राजपुर और भारत पिता घिसीलाल लेनारे निवासी हाटबेड़ी राजपुर होना बताया। आरोपियों को ताश पत्तों पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ते सहित 21 हजार 500 रुपए जब्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर विक्रम सिंह बामनिया, उप निरीक्षक श्यामलाल यादव, कृष्णकुमार आर्य, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण मंडलोई, प्रधान आरक्षक मनोज चौहान, राजेश बामनिया, अमरसिंह मंडलोई, आरक्षक हेमंत कुशवाह, ओमप्रकाश पाटीदार, मंशाराम चौहान का सहयोग रहा।