सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य, ठेकेदार की लापरवाही
शोल्डर भरने सड़क किनारे से खोदी मिट्टी, बन गई गहरी खाई।
टीकमगढ़ - टीकमगढ़ जिले में नया बस स्टैंड से बंधा तिगड्डा छतरपुर रोड तक बन रही सड़क में गुणवत्ताहीन कार्य सहित ठेकेदार की लापरवाही देखने को मिल रही है, जिस पर टीकमगढ़ नया बस स्टैंड पर सड़क किनारे निवासरत निवासियों ने आपत्ति जताई है और कार्य की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। यह कार्य मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरडीसी) के द्वारा कराया जा रहा है, जिसका ठेका श्री बिल्डअप कंस्ट्रक्शन को दिया गया है, जो पूरी सड़क 56.5 किलोमीटर लंबाई की है, जिसके कार्य की लागत करीब 11 करोड़ रुपए है। जिस जगह जहां-जहां जल भराव की स्थिति निर्मित होती है, वहां पर सीसी सड़क का निर्माण और अन्य जगह डामरीकरण सहित सड़क का रिनोवेशन शामिल है।
गौर तलब है कि नया बस स्टैंड से लेकर बैकुंठी बायपास रोड तक एक किनारे सीसी सड़क का निर्माण किया गया है, जिसमें ठेकेदार के द्वारा सीसी सड़क के शोल्डर भरने का कार्य किया जा रहा है, जहां शोल्डर के पास पहले से करीब 5 फुट की गहराई है जिसे भी भरा जाना था, लेकिन ठेकेदार के द्वारा उस जगह मिट्टी ना डालकर जेसीबी मशीन से और गहरी खाई खोद दी गई है और इस मिट्टी को उठाकर सड़क के शोल्डर भरे जा रहे हैं। जिससे सड़क पर चलने वालों को खतरा बना हुआ है। जिसका नया बस स्टैंड पर सड़क किनारे रह रहे रह वासियों ने विरोध किया और कहा कि सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं है, जिसके साथ ठेकेदार के द्वारा लापरवाही भी की जा रही है जिसका खामियाजा यहां से निकलने वाले लोगों को उठाना पड़ेगा, जिसके लिए उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर ठेकेदार पर कार्यवाही करने की मांग की है।
बॉक्स -
वहीं की मिट्टी उठाकर भरे जा रहे शोल्डर
सड़क का कार्य कर रहे ठेकेदार के द्वारा जहां शोल्डर भरने के लिए दूसरी जगह से मिट्टी लाकर डाली चाहिए थी, लेकिन ठेकेदार के द्वारा ऐसा ना करके अपनी मनमानी कर जेसीबी मशीन से पहले से सड़क किनारे बनी खाई से मिट्टी उठाकर वही की वही डाली जा रही है, जिससे सड़क किनारे और ज्यादा गहराई हो गई है, जिससे अब वहां से निकलने वाले यात्रियों के लिए खतरा मडरा रहा है।
बॉक्स -
इनका कहना है
जब इस सम्बन्ध में एमपीआरडीसी के मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने कहा यह गलत है, शोल्डर भरने के लिए ठेकेदार को दूसरी जगह से मिट्टी लानी चाहिए थी, अगर उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, और इस मामले को अभी पता करता हूँ, और इस मामले में जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
रामप्रसाद पटेल
मैनेजर एमपीआरडीसी
Continue With Google
Comments (0)