शासकीय हाई स्कूल में 86 तो राजेंद्र आश्रम का 100 प्रतिशत रहा रिजल्ट, हायर सेकंडरी में 95 प्रतिशत छात्र सफल 

राजेंद्र आश्रम हाई स्कूल में शत प्रतिशत परिणाम

कट्ठीवाड़ा। इस वर्ष कट्ठीवाड़ा की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था राजेंद्र आश्रम ने 100 प्रतिशत परिणाम देकर पालकों और ग्रामीणों का दिल जीत लिया। शासकीय हायर सेकंडरी में सफलता का प्रतिशत 95 तो हाई स्कूल का 86 रहा। 

गत 16 अप्रैल को घोषित परीक्षा परिणामों ने इस बार छात्रों के साथ पालकों को भी खुश कर दिया। 

सबसे शानदार परिणाम, क्षेत्र की सामाजिक शैक्षणिक संस्था राजेंद्र आश्रम का रहा। यहां हाई स्कूल में दर्ज 39 में से 39 छात्र उत्तीर्ण हो गए जबकि उनमें से 36 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 

संस्था के प्रबंधक नाहर सिंह वाखला ने छात्रों की सफलता पर उनके उज्जवल भविष्य केए लिए शुभकामनाएं दी। संस्था के गजराज डूडीयार ने बताया कि संस्था की शतप्रतिशत सफलता में यहां के शिक्षकों और संस्था के अनुशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला में इस वर्ष हायर सेकंडरी में सफलता का प्रतिशत 95 रहा। प्राचार्य झेंदु सिंह ने बताया की कुल दर्ज 113 छात्रों में से 108 छात्र सफ़ल और 96 छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

शासकीय हाईस्कूल में 46 दर्ज छात्रों में 37 छात्र प्रथम और 9 छात्र द्वितीय रहे। हाईस्कूल का परिणाम 86 प्रतिशत रहा। इसी तरह संदीपनी हाई स्कूल में दर्ज 54 में से 46 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।