धाबा के छात्र सम्राट वाघ का नवोदय विद्यालय में चयन, परिवार
गांव और स्कूल में खुशी की लहर
शासकीय प्राथमिक विद्यालय धाबा के छात्र ने कक्षा 6वीं के लिए पाई सफलता, शिक्षकों ने बताया विद्यालय के लिए गौरव का क्षण, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
खकनार क्षेत्र के ग्राम धाबा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र सम्राट वाघ का कक्षा 6वीं के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विद्यालय, परिवार एवं पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्राम धाबा निवासी सम्राट वाघ, पिता रविंद्र वाघ एवं माता अनीता वाघ ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा उत्तीर्ण कर जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से परिवार के साथ-साथ विद्यालय और पूरे गांव में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय के शिक्षक गणेश रुले ने बताया कि सम्राट की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती है। उन्होंने सम्राट को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने सम्राट की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हुई है। सभी ने आशा जताई कि सम्राट भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेगा।
Continue With Google
Comments (0)