पिपरिया नगर में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता समारोह।
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी पस्तुति।
नर्मदापुरम जिले की पिपरिया शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
जनपद पंचायत पिपरिया की अध्यक्ष सुश्री संध्या सिंगारे ने किया ध्वजारोहण। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल ने किया।
स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्ष उल्लास और देशभक्ति की भावनाओं के साथ मनाया गया विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सरकारी कार्यक्रम एवं सामाजिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आमजान की व्यापक भागीदारी रही।
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के दौरान नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्त उत्साह से सराबोर और कर दिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक नागरिक को मंत्रमुग्ध कर तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया।
समारोह में क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री संध्या सिंगारे, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल सहित नगर के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)