रामनगर मैहर-- नारी शक्ति वंदना अधिनियम लोकसभा एवं राज्यसभा में महिलाओं की एक तिहाई भागीदारी बढ़ाकर नीति निर्माण में उनकी भूमिका को सुनिश्चित कर मजबूत करना था। जहां लोकसभा में बिल प्रस्तुत के दौरान सतना लोकसभा से नारी शक्ति की गरिमामय ऐतिहासिक क्षण की उपस्थिति साक्षिय सांसद गणेश सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय नारी प्रतिनिधि मंडल नारी शक्ति वंदना बिल पर उपस्थिति साक्षिय बनी।
इस प्रतिनिधिमंडल में सतना जिले से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह, तत्कालिक उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, जिला पंचायत सदस्य किरण सेन तथा भाजपा समर्पित नेत्री आशा शुक्ला रही। जब की मैहर जिले से सिंगल पर्सन जिला पंचायत मैहर सतना के वार्ड क्रमांक 18 की जिला पंचायत सदस्य पूजा गुप्ता रही। महिलाओं की सहभागिता समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी है।

Continue With Google
Comments (0)