छतरपुर। ग्राम पंचायत भवानीपुर के सचिव लक्ष्मण दास पटेल को जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि सचिव द्वारा शराब के नशे में ग्रामवासियों एवं रोजगार सहायक के साथ गाली-गलौज की गई थी।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत के कार्यों में रुचि नहीं लेने तथा जनपद पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने की शिकायत भी सामने आई थी। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई करते हुए सचिव लक्ष्मण दास पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)