सुल्तानपुर पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसडीओपी नीलम चौधरी ने जानकारी दी कि पिछले सप्ताह इन चोरों ने एक घर सुने पड़े घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. 

  • पुलिस ने इस मामले में जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाया।
  • मुखबिर की सूचना पर चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली।
  • गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोना, चांदी और कुछ नकदी बरामद की गई।

चोरी के आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. एसडीओपी नीलम चौधरी ने स्टेट न्यूज  बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है.