दक्षिण कोरिया में निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए चुने गए टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय
टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय का चयन दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले विशेष निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के चुनिंदा प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में दक्षिण कोरिया भेजा जा रहा है. उनके साथ मध्यप्रदेश के कुल 4 अधिकारी शामिल हैं, जो दक्षिण कोरिया की निर्वाचन प्रकिया को समझने के लिए वहां पहुंच रहे हैं, यह दल आने वाली 22 मार्च को भारत वापिस लौटेगा,
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक निर्वाचन प्रबंधन, डिजिटल वोटिंग सिस्टम, पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया में तकनीक के उपयोग से जुड़े पहलुओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी दक्षिण कोरिया की उन्नत चुनावी व्यवस्था का अध्ययन करेंगे और वहां की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को समझेंगे।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के इस चयन को जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव का उपयोग भविष्य में भारत और मध्यप्रदेश में होगा।
Continue With Google
Comments (0)