गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग से मची अफरा-तफरी
इछावर सीहोर विजय मालवीय
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में बिजली के झूलते तारों से ट्रॉली टकराने के कारण गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें किसानों को भारी नुकसान हुआ है। भाऊखेड़ निवासी किसान की गेहूं की ट्रॉली में शॉर्ट सर्किट से ट्राली में भरी फसल जलकर राख हो गई।
खेतों में बिजली के तारों के कम ऊंचाई पर झूलने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग रही है।
घटनास्थल:
इछावर थाना अंतर्गत आने वाले भाऊखेड़ी/जोगड़ाखेड़ी और ग्राम खेरी में ऐसी घटनाएं हुई हैं।
नुकसान: किसान की कड़ी मेहनत से कटी हुई गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास किए गए। लेकिन तब तक किसान की फसल पूरी तरह जल चुकी थी।

Continue With Google
Comments (0)