लापरवाही बनी काल तीन मंज़िला छत से गिरा श्रमिक मौत..परिजन ने एसडीएम आवास का किया घेराव
तीन मंज़िल छत से गिरने से श्रमिक की मौत..सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेटिंग (पुताई)का कर रहा था.ठेकेदार पर परिजन लगा रहे आरोप..सुरक्षा की दृष्ट से श्रमिक को नहीं दिया गया था व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट ..जान जोखिम में डालकर श्रमिक कर रहा था पुताई का कार्य..परिजन एसडीएम बगला का कर घेराव 50 लाख की सहायता राशि और ठेकेदार पर FIR दर्ज की कर रहे मांग...सिविल अस्पताल त्योंथर की घटना
सिविल अस्पताल त्योंथर में लापरवाही का खौफनाक चेहरा सामने आया है। सिविल अस्पताल परिसर में पुताई कार्य कर रहे एक श्रमिक छोटेलाल मांझी 34 साल की तीन मंज़िला छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने मजदूर को कोई भी व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण—न हेलमेट, न सेफ्टी बेल्ट, न सेफ्टी नेट—उपलब्ध नहीं कराया था। बिना सुरक्षा इंतजाम के ऊंचाई पर काम कराना सीधी जानलेवा लापरवाही बताई जा रही है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एसडीएम बगला का घेराव कर 50 लाख रुपये की सहायता राशि और ठेकेदार पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे है। वही मुख्यालय में ज्यादतर नहीं परगना अधिकारी गुस्साए परिजनों ने सोहागी त्यौंथर मार्ग को भी किया जाम.., सवाल यह है कि आखिर श्रमिकों की सुरक्षा से ऐसा खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा? प्रशासनिक जिम्मेदारी भी कटघरे में खड़ी है।

Continue With Google
Comments (0)