पदम नगर में सड़क हादसा, बेकाबू कार गुमटी में घुसी, कई लोग घायल

 

खंडवा। पदम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्षत्र गार्डन के पास सोमवार को एक चार पहिया वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में जा घुसा। हादसे में गुमटी के पास मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं।

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल खंडवा के शासकीय नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पदम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।