तपोभूमि श्री मेखालेश्वर धाम पर अखंड रामायण का पूर्णाहुति व भजन संध्या के साथ हुआ समापन।
बदनावर / बखतगढ़ बदनावर मार्ग पर स्थित अतिप्राचीन श्री नवखंड मालवा तपोभूमि मेखालेश्वर धाम बाबा रामदेव मंदिर पर फाल्गुन मास की बीज के अवसर पर, 24 घंटे की अखंड रामचरितमानस (रामायण) पाठ का आयोजन महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। बुधवार को मंदिर के महंत श्री खटपटी नाथ जी महाराज ने रामचरितमानस की विधिवत पूजन अर्चन कर अखंड रामायण पाठ की शुरुआत की गई। पूजन पंडित कुलदीप शर्मा ने करवाई। गुरुवार को बीज तिथि पर सोमेश्वर नवयुवक मंडल राव साहब द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी किया गया। महायज्ञ के यजमान भरत प्रजापति, गुंदीखेड़ा ने पूर्णाहुति का लाभ लिया गया। इस अवसर पर महेश्वर से पधारे श्री सीताराम शर्मा,श्रवण दास जी,विष्णुदास महाराज,पलटूदास महाराज ,रामायण पठन सदस्य कमलेश पंवार,रमेश डामर,छोगालाल मारु,भूरा टेलर ,अमित शर्मा,महेंद्रसिंह झाला,राजा माली आदि भक्तजनों द्वारा महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। रात्रि में मंदिर पर संगीतमय भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। भजनों पर श्रद्धालुगण जमकर थिरके इस दौरान भंडारा भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। मंदिर पर दो दिनों तक धर्ममय वातावरण बना रहा। मेंखालेश्वर धाम पर वर्षभर में आने वाली बाबा की बीज पर धार्मिक अनुष्ठान व भजन संध्या का आयोजन होता है।

Continue With Google
Comments (0)