आलीराजपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा अधिकारियों को विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसी के परिपालन में 22 जनवरी, 2026 को डिप्टी कलेक्टर एवं डीपीसी निर्मला कलमे ने प्राथमिक विद्यालय पटेल फलिया, मालवई का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित निपुण भारत अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश के मिशन अंकुर के तहत FLN (बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान) मॉड्यूल की समीक्षा की गई। डीपीसी कलमे ने संस्था प्रभारी एवं समस्त शिक्षकों को बच्चों में समझ विकसित करने, आधारभूत संख्या ज्ञान तथा शब्द ज्ञान को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कक्षा 2 के विद्यार्थियों से जोड़-घटाव एवं हिंदी भाषा की समझ से संबंधित प्रश्न पूछे। कुछ बच्चे संतोषजनक उत्तर देने में सक्षम पाए गए, जबकि कुछ बच्चे अपेक्षा के अनुरूप उत्तर नहीं दे सके।
इस पर डिप्टी कलेक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों को कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षण कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने एवं निपुण भारत के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।
Continue With Google
Comments (0)