Thu, 6 Aug 2026
ताज़ा खबर
सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय
06:22 PM
Logo

बैतूल: माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में जीते पदक

नेशनल कराटे टूर्नामेंट में मीनाक्षी और वीणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीता स्वर्ण पदक माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में दिखाया दम

बैतूल: माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में जीते पदक

बैतूल: जयपुर, राजस्थान में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, बैतूल की छात्राओं ने अपनी शानदार प्रतिभा से जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी कौशलता का प्रदर्शन किया।

सहायक आयुक्त विवेक पांडे के मार्गदर्शन में परिसर की कुल 9 छात्राओं ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इनमें से कु. मीनाक्षी और कु. वीणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। कुमारी संध्या ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा, कुमारी संजना, नंदिनी, शांति, कल्पना, सलोनी और साधना ने कांस्य पदक जीतकर संस्था को गौरवान्वित किया।

छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जनजातीय अंचल की बेटियां खेलों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं और यह सफलता अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, खेल प्रभारी कृष्ण महलवंशी, कोच प्रभारी श्री वट्टी एवं अधीक्षिका श्रीमती ललिता राकसे सहित पूरे स्टाफ ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

बैतूल: माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में जीते पदक
बैतूल: माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में जीते पदक
बैतूल: माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में जीते पदक
Reactions
Comments (0)
× Full-size image
Ad

Sponsored