मुलताई: बजरंग दल मुलतापी और अन्य हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को मुलताई की पवित्र नगरी में अवैध रूप से चल रही मांस, मछली, और मदीरा की दुकानों के खिलाफ एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त मुलताई में, जो कि मां ताप्ती की पावन नगरी है, इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है।

ज्ञापन के अनुसार, मां ताप्ती से 100 मीटर की दूरी पर अवैध अंडे की दुकानों का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही, मटन मार्केट में प्राचीन हनुमान मंदिर और नागदेव मंदिर के आस-पास मांस और मछली की दुकानों का संचालन भी जारी है, जबकि इन्हें पहले ही बंद किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त, पवित्र नगरी में मदीरा की दुकानों के बंद होने के बावजूद अवैध मदीरा का कारोबार फल-फूल रहा है। इस स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए, बजरंग दल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि पवित्र नगरी में मांस, मछली, अंडा, और मदिरा की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 7 से 15 दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो समस्त हिंदू संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.