देव श्री गौरीशंकर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस का भव्य आयोजन
हटा: देव श्री गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था से परिपूर्ण माहौल का अनुभव किया। कथा व्यास पंडित डॉ. श्री अनिल शास्त्री घनश्याम बाग ने अपनी मुखारबिंद से कथा का श्रवण पान कराया और भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान से अभिभूत किया।
कथा के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र बने श्रीरामनुग्रह दास जी छोटे सरकार महाराज, जिनका आगमन अजब धाम से हुआ। आयोजन समिति के सदस्य कुँ. पुष्पेंद्र सिंह हजारी ने उन्हें मंच पर आमंत्रित किया और उनका भव्य स्वागत किया।
मंच पर व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक डॉ. अनिल शास्त्री ने श्रीरामनुग्रह दास छोटे सरकार का आशीर्वाद लिया। उन्हें अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छोटे सरकार महाराज ने सनातन धर्म और सेवा भाव को सर्वोपरि बताते हुए संतो के प्रति अपनी गहरी निष्ठा व्यक्त की।
आरती के पश्चात, श्रीरामनुग्रह दास छोटे सरकार ने देव श्री गौरीशंकर मंदिर में दूल्हा भेष धारी गौरीशंकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जबेरा के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी और यज्ञ समिति अध्यक्ष अनुराग बर्धन हजारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह उल्लेखनीय है कि देव श्री गौरीशंकर मंदिर में 5 फरवरी से अतिरुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक यात्रा और धार्मिक समर्पण का पर्व बना हुआ है।
Continue With Google
Comments (0)