हटा में ईद उल फ़ित्र का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया
हटा: देशभर के साथ हटा में भी ईद उल फ़ित्र का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में त्यौहार की खुशी देखी गई। मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में नए लिबास पहनकर शास्त्री वार्ड स्थित ईदगाह मस्जिद पहुंचे, जहां उन्होंने ईद उल फ़ित्र की नमाज अदा की।
जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज कारी व मुफ्ती इमरान रजा ने ईद की दो रकाअत नमाज छः जायज तकबीरो के साथ अदा कराई। नमाज के बाद अरबी में ईद का खुतबा सुनाया गया। इसके बाद, उपस्थित हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सर झुकाकर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी गले मिलकर मुबारकबाद दी और आपस में मिलजुलकर रहने का संदेश दिया।
इससे पहले, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक माह के रोजे, इबादत और रियाजत को पूरा किया। चांद दिखने के बाद, 30 रोजे पूरे कर शनिवार को ईद उल फ़ित्र का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर, राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी जगह-जगह टेंट लगाकर मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
नमाज के बाद, मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में विशेष पकवान बनाए, जिनमें सिवैयां और मिठाइयां खास थीं। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और जरूरतमंदों को सदका ए फ़ित्र एवं जकात देकर मदद की गई, ताकि त्यौहार की खुशियां सभी तक पहुंच सकें।
सुरक्षा के दृष्टि से नगर में पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर एसडीएम राकेश मरकाम, एसडीओपी हटा टीआई सुधीर बेगी सहित पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा। ड्रोन कैमरों से सभी जगह निगरानी भी रखी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की मौजूदगी रही।
Continue With Google
Comments (0)