मुलताई: ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक एवं नैतिक शिक्षण संस्थान द्वारा बघोड़ा ग्राम में चल रहे सात दिवसीय गीता प्रवचन के पांचवे दिन श्रद्धालुओं को परमात्मा का सत्य परिचय दिया गया। इस अवसर पर सिवनी से पधारी बी.के. नेहा बहन जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
नेहा बहन जी ने कहा कि सभी धर्मों के पिताओं ने परमात्मा के निराकार ज्योति स्वरूप का वर्णन किया है। इस्लाम में इसे नूर-ए-इलाही, क्रिश्चियन धर्म में लाइट, और सिख धर्म में एक ओंकार के रूप में जाना जाता है। एक ईश्वर पिता होने के नाते, यह विश्व एक परिवार है, जिसका वर्णन सभी धर्मों में मिलता है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा के सत्य स्वरूप को जानकर उसे स्वीकार करना आवश्यक है। यही सत्य ज्ञान हमारे अंदर विश्व बंधुत्व जागृत करता है। जब ईश्वर का परिचय हमें हो जाता है, तो उससे संबंध जोड़ना आसान हो जाता है।
यह प्रवचन माला का पांचवा दिन था और दो दिन और यह प्रवचन चलेगा। आप सभी को इस श्रीमद भगवत गीता ज्ञान प्रवचन माला में आमंत्रित किया जाता है।
Continue With Google
Comments (0)