औद्योगिक नगर पीथमपुर के प्राचीन बीकानेश्वर महादेव मंदिर में आज से सात दिवसीय महारुद्र महायज्ञ शुरू हो गया है। इस आयोजन के लिए पीथमपुर के रामदेवरा मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में पीथमपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, और बैंड-बाजे के साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
आगामी सात दिनों तक प्राचीन बीकानेश्वर महादेव मंदिर में महारुद्र महायज्ञ की आहुतियां डाली जाएंगी। रविवार को शिवरात्रि के अवसर पर इसकी पूर्णाहुति होगी। इस उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में एक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
शिवरात्रि के लिए नगर पालिका ने मंदिर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया है और मंदिर प्रांगण में विद्युत व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर पहुंचने वाले मार्गों पर पुलिस चेकपोस्ट बनाए गए हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर ने बताया कि मेले और दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है।

Continue With Google
Comments (0)