मुलताई: मां तापी सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा के तीसरे दिन का आरंभ ग्राम पांढुरना से हुआ। यात्रा ने राजोला और भैंसाघाट के रास्ते ग्राम पलासपानी में प्रवेश किया।
भैंसाघाट में ग्रामीण भक्तों ने डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ पदयात्रा का स्वागत किया और उत्साहपूर्वक इसे पलासपानी तक पहुंचाया।
ग्राम पलासपानी में पदयात्रा के आगमन पर पूरे गांव में एक धार्मिक एवं उत्सव जैसा वातावरण निर्मित हो गया। ग्रामीणों ने प्रत्येक घर के सामने ध्वज पूजन किया, आकर्षक रंगोलियां बनाई और श्रद्धापूर्वक आरती उतारी।
यात्रियों के लिए दोपहर की भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की।
यात्रा संयोजक राजू पाटनकर ने बताया कि भोजन के बाद यात्रा जंगल के रास्ते प्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर केरपानी पहुंची। यहां भक्तों ने दर्शन-पूजन कर मां तापी से सुख-समृद्धि की कामना की।
पदयात्रा निरंतर श्रद्धा और भक्ति भाव से आगे बढ़ रही है, और इसमें भक्तों की सहभागिता बढ़ती जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)