मनासा में पूज्य मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज का भव्य स्वागत

परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं अर्हम योग प्रणेता पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के मनासा नगर आगमन पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा पूज्य मुनिश्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने पूज्य मुनिश्री के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य मुनिश्री के पावन सानिध्य एवं मंगल प्रवचनों से समूचा क्षेत्र धर्म, अध्यात्म और संयम की भावना से ओतप्रोत हो गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुनिश्री ने समाज को सदाचार, सेवा, संस्कार एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

मुनिश्री के आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह एवं भक्ति भाव देखने को मिला।