अखिल भारतीय दिगम्बर जैन बघेरवाल संघ मेवाड़ प्रांत के चुनाव निर्विरोध संपन्न
(बिजोलिया 30 जून 2026),तपोदय तीर्थ क्षेत्र, बिजोलिया में आयोजित अखिल भारतीय दिगम्बर जैन बघेरवाल संघ, मेवाड़ प्रांत के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी श्री चांदमल जी ठग (बोराव) के सानिध्य में निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुए।
मेवाड़ प्रांत के 17 गांवों से निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से श्री सुरेश कुमार जी पटवारी (बिजोलिया) को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी और उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। लगभग 70 वर्ष पुराने इस संगठन के माध्यम से समाज के सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।चुनाव में श्री पुष्पकुमार जी ठग (मानपुरा) को महामंत्री तथा श्री प्रकाशचंद जी ठोला (लांबाखोह) को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके पश्चात विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों की सहमति से 21 सहवृत सदस्यों का मनोनयन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर श्री अशोक कुमार जी सांवला, श्री सुरेश कुमार जी पटवारी, श्री प्रकाश जी ठोला, श्री पुष्पकुमार जी ठग, श्री सुरेंद्र कुमार जी हरसौरा, श्री रमेश कुमार जी धनोप्या, श्री महावीर कुमार जी चौधरी तथा श्री पारस कुमार जी धनोप्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी श्री चांदमल जी ठग ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। कार्यक्रम में निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित समाज के 50 से अधिक श्रेष्ठिजन उपस्थित रहे। अंत में नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
Comments (0)