धार्मिक समाचार
आर्यिका श्री प्रशममति माताजी ससंघ का प्रतापगढ़ में 30 जून को होगा भव्य मंगल प्रवेश
प्रतापगढ़ (राजस्थान), 28 जून 2026।
राजस्थान की धार्मिक नगरी प्रतापगढ़ में जैन समाज के लिए 30 जून का दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का विशेष अवसर लेकर आ रहा है। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका श्री प्रशममति माताजी एवं आर्यिका श्री उपशममति माताजी ससंघ का 30 जून 2026 (मंगलवार) को प्रातःकाल प्रतापगढ़ में भव्य मंगल प्रवेश होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्यिका श्री ससंघ का मंगल विहार अतिशय क्षेत्र बही पार्श्वनाथ तीर्थ से प्रारंभ होकर प्रतापगढ़ की ओर अग्रसर है। मंगल प्रवेश को लेकर सकल जैन समाज में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु भव्य अगवानी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Continue With Google
Comments (0)