गुरु मां के चरणों में पहुंचकर गुरु सेवा संघ के सदस्यों ने लिया मंगल आशीर्वाद
(प्रतापगढ़, 30 जून 2026 )बांगड़ नगर की धार्मिक नगरी प्रतापगढ़ में विराजमान पूज्य आर्यिका श्री प्रशममति माताजी एवं पूज्य आर्यिका श्री उपशममति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में मंगलवार को गुरु सेवा संघ के सदस्य दर्शन एवं वंदन के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक गुरु मां के चरणों में वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य आर्यिका माताजी ने सभी श्रद्धालुओं को धर्म, संयम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की।
Continue With Google
Comments (0)