📰 धार्मिक समाचार | सिद्धक्षेत्र कुंथलगिरी
आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज का सल्लेखनापूर्वक समाधि मरण
दिनांक: 5 जुलाई 2026, सोमवार
जैन समाज के लिए अत्यंत श्रद्धा और विरह का क्षण है। परम पूज्य 108 आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं उत्तराधिकारी, क्षपकराज प. पू. 108 आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज का आज 5 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रातः 11:34 बजे सिद्धक्षेत्र कुंथलगिरी में सल्लेखनापूर्वक समाधि मरण संपन्न हुआ।
आचार्य श्री ने अपने संपूर्ण जीवन में संयम, तप, त्याग और धर्म प्रभावना का अनुपम आदर्श प्रस्तुत किया। उनके समाधि मरण का समाचार सुनकर देशभर के जैन समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई। श्रद्धालु एवं धर्मानुयायी उन्हें भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तथा उनके बताए संयम और धर्ममार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त कर रहे हैं।
भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ ह्रीं श्री जिनेन्द्राय नमः।
Continue With Google
Comments (0)