साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
बैतूल: साहू समाज विकास समिति, सदर के तत्वाधान में समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा का जन्मोत्सव 16 मार्च, सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन विक्रम संवत 2083 के चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी/त्रयोदशी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री पद्म शेषनागदेवता मंदिर परिसर, भगतसिंह वार्ड, पक्का कुआं के पास, सदर बाजार बैतूल में किया जाएगा।
कार्यक्रम विवरण:
- प्रातः 10:30 बजे: अभिषेक, विशेष पूजन एवं विशेष आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ।
- दोपहर 2:30 बजे: भजन एवं सत्संग का आयोजन।
- शाम 5:30 बजे: स्वागत अभिनंदन एवं दीप प्रज्वलन समारोह।
- शाम 6:30 बजे: माता कर्मा जन्मोत्सव एवं उद्बोधन कार्यक्रम।
- रात्रि 8 बजे: महाआरती का आयोजन।
- रात्रि 8:30 बजे: जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ की परंपरा के अंतर्गत खिचड़ी प्रसादी का वितरण।
- रात्रि 9:45 बजे: कार्यक्रम का समापन।
साहू समाज विकास समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और मातृशक्ति ने सभी धर्मप्रेमी सामाजिक बंधुओं, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है। इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
Continue With Google
Comments (0)