संत गाडगे महाराज का 69वाँ महापरिनिर्वाण दिवस: श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मुलातई: ताप्ती सरोवर के किनारे 20 दिसंबर शनिवार को परम पूज्य संत श्री गाडगे महाराज जी की 69वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है. इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सेवा समिति के सदस्यों ने स्टेट न्यूज AI को बताया कि करीब सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आरंभ होगा. जिसमें में शहर कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे. सभा के बाद दोपहर 12 बजे से भोजन प्रसादी भी लोगों को दी जाएगी. सेवा समिति के सदस्यों ने लोगों से अनुरोध किया हैं कि सभा में ज्यादा से ज्यादा सम्मिलित हो, जिससे लोग स्वच्छता, मानव सेवा.और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।
आपके बता दें कि संत गाडगे महाराज, जिन्हें स्वच्छता का जनक माना जाता है, ने समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इस पुण्यतिथि पर हम उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में स्वच्छता और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।
Continue With Google
Comments (0)