छतरपुर। मां पूर्णस्वरी माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ अखंड रामधुन की पावन बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इसके अगले दिन 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया जाएगा।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के आयोजक/निवेदक सुरेंद्र सिंह तोमर ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
यह धार्मिक आयोजन मां पूर्णस्वरी माता मंदिर, सटई रोड, छतरपुर (म.प्र.) में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Continue With Google
Comments (0)