वायगाव, मुलताई: ग्राम वायगाव में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में शांतिकुंज हरिद्वार से आए कथा वाचक सुरेन्द्रनाथ वर्मा ने मनुष्य के भीतर देवत्व के जागरण और धरती पर स्वर्ग समान वातावरण की स्थापना का संदेश दिया।
गायत्री महायज्ञ के दौरान ग्राम की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए 24 गांवों में पूजा-अर्चना की गई। गुरुवार को विशाल भंडारे और स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ इसका समापन किया गया। इस अवसर पर वायगाव, मासोद, हिवरखेड़, शिरडी, साईखेड़ा सहित अन्य गांवों से हजारों श्रद्धालु भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में पूर्णाहुति देने पहुंचे।
प्रतिभा और सेवा का सम्मान:
- कार्यक्रम में हाल ही में सेना के लिए चयनित विशाल बारस्कर और चेतन लोखंडे का सम्मान किया गया।
- गायत्री परिवार के प्रवक्ता सुभाष कुंभारे द्वारा 16 संस्कारों के अंतर्गत 65 यज्ञोपवित, दीक्षा, पुंसवन, विद्यारंभ और मुंडन संस्कार वैदिक पद्धति से कराए गए।
संकल्प और स्वास्थ्य शिविर:
महायज्ञ के समापन पर ग्रामीणों ने ग्राम की स्वच्छता बनाए रखने और नशामुक्ति का संकल्प लिया। इसके साथ ही पंच परिवर्तन, समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक शिष्टाचार का पालन करने की प्रतिज्ञा ली।
सतायु मल्टिशिटी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और नि:शुल्क दवाएं प्राप्त कीं।
समापन: इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कदम बढ़ाया।
Continue With Google
Comments (1)
Found