दीवानगंज उपखंड अंतर्गत आयोजित होने वाले सकल हिंदू समरसता सम्मेलनों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को नरखेडा मंडल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बेरखेड़ी चौराहा स्थित सम्मेलन स्थल पर कलश यात्रा एवं भारत माता की आरती के साथ की गई। विभिन्न ग्रामों से आई टोली सदस्यों को अक्षत कलश सौंपकर सम्मेलन स्थल पर ध्वजारोहण कर समरसता सम्मेलन का औपचारिक आगाज किया गया।
इन आयोजनों में दीवानगंज उपखंड के सभी ग्रामों के सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधि और ग्रामीण व्यापक रूप से भाग लेंगे। प्रत्येक मंडल की आयोजन समिति के पदाधिकारी सम्मेलन की तैयारियों में जुटे हुए हैं और समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हैं।
सभी सम्मेलनों का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और सामुदायिक एकजुटता को मजबूत करना है। आयोजक समिति का विश्वास है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।
Continue With Google
Comments (0)