अशोकनगर | मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएसआर फंड के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में अशोकनगर शहर के सौंदर्यीकरण एवं शहर के कायाकल्प से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। नगर पालिका अशोकनगर द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से कराए जाने वाले विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्यों की अद्यतन स्थिति, कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में गुना बायपास रोड, राजमाता चौराहा, सड़क किनारे प्लांटेशन, शशिंद्र राणा चौक सौंदर्यीकरण, तुलसी सरोवर के सौंदर्यीकरण, पार्क सौंदर्यीकरण, गुना रोड पर राज राजेश्वर मंदिर थीम गेट, ईसागढ़ रोड पर माता बीजासन कदवाया थीम गेट, विदिशा रोड पर मां जानकी करीला धाम थीम रोड तथा चंदेरी रोड पर बैजू बावरा थीम रोड के निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी कहा गया कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि शहर का स्वरूप और अधिक आकर्षक नजर आए। सीएसआर फंड का उपयोग शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रभावी ढंग से किया जाए।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर आर बी सिंडोस्कर, विकास कुमार आनंद एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।