देव दिवाली पर राधाकृष्ण मंदिर में सजा छप्पन भोग, भक्ति और उल्लास के साथ मना अन्नकूट महोत्सव

कट्ठीवाड़ा। प्रेम गुप्ता 

देव दिवाली के पावन अवसर पर कट्ठीवाड़ा स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान राधाकृष्ण को आकर्षक ढंग से सजाकर छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में पारंपरिक अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य महाआरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान राधाकृष्ण के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

अन्नकूट महोत्सव में महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में पोरवाड़ समाज के वरिष्ठ ओमप्रकाश गुप्ता, गणपत गुप्ता, समाज अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी पारसिंह बारिया, पप्पू सिंह बारिया, आशीष जे. गुप्ता, कुलदीप राज सिंह, चन्द्रकिरण जादव, डॉ. मणिलाल पाटिल, एम.डी. पाटीदार, सुखदेव पटेल, विजय कुलकर्णी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आस्था, परंपरा और सामूहिक सहभागिता से सजा यह आयोजन देव दिवाली के उत्सव को यादगार बना गया।