*छिपरी धाम में मां राजराजेश्वरी का एक लाख अर्चन संपन्न, 500 जोड़ों ने किया अर्चन, भक्तिमय हुआ पूरा धाम*
*लिधौरा (टीकमगढ़) | रिपोर्ट - जमील खान*
अनंत विभूषित श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार की तपोभूमि एवं जन्मस्थली मात्र धाम छिपरी की शारदा पहाड़ी पर आज मां राजराजेश्वरी का एक लाख अर्चन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। महाराज श्री के सानिध्य में हुए इस दिव्य आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
*500 जोड़ों ने किया अर्चन*
इस पावन अवसर पर नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। लगभग 500 जोड़ों ने एक साथ बैठकर मां राजराजेश्वरी का अर्चन किया। पूरे मातृ धाम छिपरी में धार्मिक रस धारा बह रही थी। ऐसा लग रहा था मानो आज महाराज श्री की तपोभूमि धन्य हो गई हो।
*महाराज श्री ने बताया अर्चन की महत्ता*
महाराज श्री रविशंकर महाराज ने सभी धर्मप्रेमियों को अर्चन की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मां राजराजेश्वरी के प्रत्येक अंग और आभूषण का आध्यात्मिक अर्थ है।
- उनका अरुण स्वरूप प्राण, ऊर्जा, करुणा और सृष्टि चेतना का प्रतीक है
- उनके तीन नेत्र सूर्य, चंद्रमा और अग्नि के प्रतीक हैं, जो कालचक्र तथा इच्छा, ज्ञान और क्रिया शक्ति को दर्शाते हैं
- मस्तक पर माणिक्य जड़ित मुकुट और द्वितीया का चंद्रमा शांति, स्थिरता और अमृतमय आनंद के प्रतीक हैं
- उनकी मंद मुस्कान तीनों तापों का शमन कर साधक को अभय प्रदान करती है
महाराज श्री ने कहा कि मां राजराजेश्वरी का अर्चन विशेष कुमकुम या हरदा अर्चन से सुख, समृद्धि, शांति और मनोकामना की पूर्ति के लिए किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुष्ठान माना जाता है। अर्चन से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि व अष्ट लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति अर्चन करता है, देखता है या सुनता है, उसे भी सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और यह शुभ माना गया है।
*विशाल भंडारा, प्रसाद वितरण*
कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा खेल मालपुआ का विशाल भंडारा किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
*इन जिलों से पहुंचे श्रद्धालु*
इस दिव्य आयोजन में रायपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, झांसी, पृथ्वीपुर, लिधौरा एवं आसपास के क्षेत्र के धर्म प्रेमी बंधु शामिल हुए। पूरा धाम "जय मां राजराजेश्वरी" के जयकारों से गूंज उठा।
मध्यप्रदेश
*छिपरी धाम में मां राजराजेश्वरी का एक लाख अर्चन संपन्न, 500 जोड़ों ने किया अर्चन, भक्तिमय हुआ पूरा धाम* *लिधौरा (टीकमगढ़) | रिपोर्ट - जमील
November 25, 2026 04:11 PM
1 min read
10 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google