नर्मदापुरम जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व ।
             कार्तिक पूर्णिमा के संयोग से आए इस पावन अवसर पर सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व (गुरु नानक जयंती) नर्मदापुरम जिले भर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। यह पर्व गुरु नानक देव जी के समानता, सेवा, भाईचारे और ईमानदारी के संदेश को समर्पित है। 

​नर्मदापुरम जिलेभर में 24 नवंबर 2026: सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती यानी प्रकाश पर्व मंगलवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। 
कार्तिक पूर्णिमा के संयोग से आए इस पावन अवसर पर सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।  
​गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जहां अखंड पाठ के समापन के बाद शबद-कीर्तन और विशेष अरदास का आयोजन किया गया। कई शहरों में प्रभात फेरी और नगर कीर्तन निकाले गए, वहीं लंगर सेवा के माध्यम से सभी वर्गों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के प्रसाद और भोजन कराया गया।