अशोकनगर। जिले के ग्राम सेमरी शाहबाद में नवीन सार्वजनिक गौशाला का शुभारंभ भव्य धार्मिक आयोजन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया। गौशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर साकेत मालवीय एवं पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी सहित अन्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।

उल्लेखनीय है कि गौशाला के संचालन की पहल पूर्व सरपंच एवं गौशाला संचालक शिवप्रताप सिंह रघुवंशी द्वारा की गई है। गौशाला के लिए जमीन देने एवं निर्माण का पूरा काम रघुवंशी द्वारा अपने खर्चे से कराया गया है। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय एवं बेहतर देखभाल देना है।

शुभारंभ के मौके पर सुंदरकांड के भव्य आयोजन के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, जनपद उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, सुधीर रघुवंशी, सतेंद्र कलावत, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी, धर्मेंद्र रघुवंशी, रामवीर रघुवंशी, सोनू जैन गौसेवक अशोकनगर, पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. सियाराम जाटव, तहसीलदार शाडोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर तथा रामवीर सिंह यादव सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गौसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।