आलोट । खेत से इन्स्टावर चोरी के मामले में फरार आरोपी को ताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर खारवाकला चौकी क्षेत्र के ग्राम खेताखेड़ी से आरोपी मंगल को पकड़ा। आरोपी चोरी की वारदात के बाद से पुलिस गिरफ्त से दूर था।

मामला 5 जुलाई 2026 का है। फरियादी शिवनारायण सिंह पिता बजरंग सिंह (40), निवासी ग्राम शेरपुरिया, थाना मनासा, जिला नीमच, हाल निवासी अंबेडकर मंदिर के पीछे वार्ड क्रमांक 1, ताल ने खेत पर स्थित इन्स्टावर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन्स्टावर से तीन नग चोरी किए जाने की शिकायत पर ताल थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

जांच के दौरान सामने आए आरोपी मंगल की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने खेताखेड़ी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी से पूछताछ एवं आगे की विवेचना जारी है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताल स्वराज सुहानी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी में आरक्षक स्वराज सुहानी, मनसिंह डोडिया, आरक्षक 116 निकोलस लकड़ा, आरक्षक 445 मितिन सक्सेना एवं आरक्षक 604 कमलेश सोंडिया की भूमिका रही।