सतना | सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सिटी कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी और अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
आरोपी के कब्जे से स्कूटी की डिग्गी में रखा गांजा बरामद किया गया, जबकि फरार आरोपी के घर से धारदार तलवार जब्त की गई
मामले में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
फरार आरोपी जैकी उर्फ राहुल चौधरी की तलाश जारी है, पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

Continue With Google
Comments (0)