जबलपुर के बरगी पुलिस ने 5 करोड़ का प्रलोभन देकर 28,000 रुपये की ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है।
बरगी में एक ठेकेदार को 5 करोड़ का प्रलोभन देते हुए उसके पास रखे 28000 रुपए की धोखाधड़ी करने वालों को बरगी पुलिस ने लखनादौन के आदेगांव से लखनादौन पुलिस की मदद घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया है
थाना प्रभारी निलेश दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि बरगी के मंशी मोहल्ले में रहने वाले पवन पटेल सुबह अपने एक साथी के साथ निगरी स्थित सीमेंट फैक्ट्री में सीमेंट लेने निकला था वह अपने पास सीमेंट खरीदने 28000 रुपए रखा हुआ था जिसे रास्ते में आरोपियों ने रोका और कुछ मंत्र बगैरह पढ़ते हुए उसे बताया कि उसे 5 करोड़ रुपए मिलने वाले है बातों में घुमाकर आरोपियों ने पवन से 28000 रुपए ले लिए और वहां से नागपुर की ओर भाग गए पवन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई एवं वह कार का पीछा करता रहा पुलिस द्वारा घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में नवीन नाथ पिता सुरेश नाथ और विक्रम नाथ पिता सरदार नाथ शामिल हैं। ये दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20,000 रुपये नगद, एक बलेनो कार और एक मोबाइल जप्त किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बरगी, अति. पुलिस अधीक्षक जोन 04 सुश्री अंजना तिवारी और नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजय आयंक मिश्रा की टीम शामिल थी।

Continue With Google
Comments (0)