आलोट। करीब एक वर्ष से लापता 20 वर्षीय युवती को आलोट पुलिस ने तलाश कर दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 8 नवंबर 2025 को युवती की मां ने थाना आलोट पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 20 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

लंबे समय से जारी तलाश के दौरान पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई और उपलब्ध संसाधनों एवं सूचना तंत्र की मदद से युवती का पता लगाने के प्रयास किए। लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस टीम युवती तक पहुंची और उसे विधिवत दस्तयाब कर लिया।

दस्तयाबी के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार तलाश

रतलाम पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं एवं अन्य व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें तकनीकी संसाधनों, सूचना तंत्र और मैदानी स्तर पर पुलिस टीम के प्रयासों का उपयोग किया जा रहा है।

इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक योगेश पाटीदार, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, महिला आरक्षक 1133 सुनीता, आरक्षक 260 सुरेंद्र सिंह सहित थाना आलोट पुलिस टीम की भूमिका रही।