आलोट। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सत्येंद्र राजपूत के नेतृत्व में कस्बे में स्कूल बसों और मैजिक वाहनों की जांच की गई। दस्तावेज अधूरे मिलने पर चालानी कार्रवाई करते हुए दो स्कूल वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।

यातायात प्रभारी राजपूत ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें।