आलोट । बरखेड़ा कला थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी मसाला शराब की 5 पेटियां बरामद कीं। साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक सुजुकी अल्टो कार भी जब्त की है। जब्त शराब और कार की कुल कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे की कार्रवाई में आरोपी पवन सिंह पिता मदन सिंह तोमर (33 वर्ष), निवासी ग्राम खाखरखेड़ी, थाना बरखेड़ा कला को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5 पेटी देशी मसाला शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर थे। इस प्रकार कुल 250 क्वार्टर, यानी करीब 45 लीटर शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत 20 हजार रुपये तथा सुजुकी अल्टो कार क्रमांक MP43CA9531 की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।