रहमान कुरैशी, आगर मालवा:
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय आगर में निलंबित प्राचार्य के.सी मालवीय व कर्मचारी अक्षय दौरे के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा व दोनों ने आवेदन दिया और एक दूसरे पर मारपीट, गाली गलौज और कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप लगाए। कोतवाली थाने में आवेदन देकर कर्मचारी अक्षय दोहरे ने पुलिस को बताया कि निलंबित प्राचार्य के.सी मालवीय उनके कक्ष में आकर उनके साथ मारपीट करने लगे और कंप्यूटर भी तोड़ दिया व गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया वहीं के.सी मालवीय का कहना है कि कर्मचारी दोहरे के द्वारा उन्हें कमरे में बंद कर गाली-गलोच व उसने मारपीट की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नीतेश पाण्डेय भी कार्यालय में मौजूद थे।
पुलिस के द्वारा दोनों पक्ष के आवेदन लेकर जांच प्रारंभ की गई। जांच उपरांत ही सत्यता सामने आ सकेगी।
वहीं दोहरे के द्वारा बताया गया कि निलंबित प्राचार्य के.सी मालवीय 29 सितंबर दोपहर 4:05 कार्यालय में आए और उन्होने मेरे कक्ष में घुसकर गला पकड़ कर जान से मारने की कोशिश की व न्यायालीन प्रकरणों की फाइलों को फाडने की कोशिश की गई व कंप्यूटर में भी तोड़फोड़ की।
Continue With Google