आलीराजपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मुस्तकीम मगल

आलीराजपुर। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान बेटे ने गुस्से में अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो ई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।