आलोट। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आलोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आनंदगढ़ निवासी 26 वर्षीय कमल सिंह पिता चैन सिंह सौंधिया राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित हथियार संबंधी धाराओं में प्रकरण दर्ज है।

एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर ने बताया कि आरोपी कमल सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 440/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के निर्देशन में थाना आलोट पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने तलाश के बाद आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

योगेश पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार, उपनिरीक्षक मोहन भाटी एवं आरक्षक लोकेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।